आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का समर्थन, बोलीं- 60 की उम्र में शादी करने में क्या दिक्कत है?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की संभावित शादी पर राखी गुलजार ने कहा कि 60 की उम्र में शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्यार और खुशियां उम्र से तय नहीं होतीं।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दो शादियों के बाद अब उनके अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ विवाह करने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और आमिर के फैसले का खुलकर समर्थन किया है।

राखी गुलजार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जीवन में खुशी और साथ पाने का अधिकार है, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में शादी करने में आखिर दिक्कत क्या है? राखी ने बातचीत के दौरान कहा कि रिश्ते और खुशियां उम्र देखकर नहीं आते। उन्होंने उदाहरण देते हुए हॉलीवुड अभिनेता रोबर्ट डे नीरो का जिक्र किया, जो 80 वर्ष की उम्र के बाद भी पिता बने।

आमिर के व्यक्तित्व की भी की तारीफ
राखी गुलजार ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम नहीं किया, लेकिन वह उन्हें एक अच्छा इंसान मानती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सम्मानजनक संबंध बनाए रखे हैं, वह उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। अभिनेत्री का मानना है कि किसी रिश्ते का अंत होने के बाद भी सम्मान और दोस्ती बनाए रखना आसान नहीं होता, और आमिर ने इस मामले में परिपक्वता दिखाई है।

लंबे समय से साथ हैं आमिर और गौरी
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग विराम लग गया। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ रह रहे हैं। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। अब खबरों के मुताबिक दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने की तैयारी में हैं।

फैंस की नजरें शादी पर टिकीं
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई लोग राखी गुलजार और विक्रम भट्ट की तरह इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। अगर शादी की खबरें सही साबित होती हैं, तो यह आमिर खान की जिंदगी का एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय होगा।

Next Post

जादवपुर स्टेशन पर आधी रात को चलाए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान से तनाव भड़का, वामपंथी नेता हिरासत में, कई घायल

Mon Jun 8 , 2026
कोलकाता, 08 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जादवपुर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे अधिकारियों द्वारा रविवार की आधी रात के कुछ ही समय बाद चलाए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान से तनाव और प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुईं, जिसके परिणामस्वरूप कई वामपंथी और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया […]

You May Like