अकोदिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटी महिला

शाजापुर।अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर एक महिला ट्रेन से कट गई. जनकारी के अनुसार गाड़ी नं. 176006 भगत की कोठी से कछीवाड़ा जा रही ट्रेन जब सुंदरसी गेट के पास से गुजर रही थी. तभी महिला अचानक उसके सामने आ गई और ट्रेन की तरफ दौडऩे लगी, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए. महिला की पहचान अकोदिया के जाटपुरा निवासी रेखा बाई पति चंद्र सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घटना की सूचना मिलते ही अकोदिया पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद जीआरपी मक्सी पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश गुप्ता ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोदिया सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

शाजापुर में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, सिरप कांड में डॉक्टर को आरोपी बनाने पर की नारेबाजी

Thu Oct 9 , 2025
शाजापुर। छिंदवाड़ा का सिरप कांड देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सिरप कांड के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. लेकिन इसके उलट छिंदवाड़ा में प्रशासन ने वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ कार्यवाही कर […]

You May Like