
भोपाल। मप्र विधासभा की कार्रवाई सोमवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। आज के सत्र के आखिरी दिन कई मौकों पर पक्ष और प्रतिपक्ष आमने-सामने आए। दोनों आज सत्र का आखिरी दिन होने से अधिक से मामले उठाना चाहते थे।कांग्रेस ने बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय का मामला उठाया और कहा उन्हें सदन का अंदर पक्ष रखने पर नोटिस दिया गया है। जिस तुरंत चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस ने ही बाद में सहकारिता संशोधन विधेयक को लेकर वाकआउट भी किया।
