टीवी हॉस्पिटल के पास पानी की टंकी खराब, मरीज व परिजन परेशान

भोपाल:ईदगाह हिल्स पर टीवी हॉस्पिटल के पास लगी पानी की टंकी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

भीषण गर्मी और उमस के मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में पानी की व्यवस्था न होने से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र टंकी की मरम्मत कराकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

कटनी में चाकू मारकर युवक की हत्या: रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात

Wed Aug 27 , 2025
कटनी: रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत भीमराव चौक स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग ढाई बजे एक युवक पर तीन हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी […]

You May Like