कटनी में चाकू मारकर युवक की हत्या: रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात

कटनी: रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत भीमराव चौक स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग ढाई बजे एक युवक पर तीन हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किय है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले तीनों हमलावर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भीमराव चौक निवासी आदित्य पिता सूरज मिश्रा (24) मुंबई में किसी शिप कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर वहां रहने वाले विवेक वंशकार, नितिन बर्मन और विवेक वंशकार से उसका विवाद हो गया था।

इसी विवाद के कारण तीनों ने मिलकर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात आदित्य मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं है।

Next Post

आचार्य बालकृष्ण ने हरितालिका तीज में सहभागिता की

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली ,27 अगस्त (वार्ता) भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा है कि भारत और नेपाल के संबंध सदियों पुराने हैं और दोनों देशों के पर्व आपसी सम्बन्धों को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में हाम्रो स्वाभीमान ट्रस्ट ( पतंजलि ) द्वारा आयोजित हरितालिका […]

You May Like

मनोरंजन