दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया माला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे सड़क किनारे खाई में बाइक सवार घायल हालत में मिला. सूचना पर 112 डायल मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नोहटा अस्पताल ले गई.हालत गंभीर होने पर परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया, जहां ड्यूटीरत डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल चौकी प्र.आर. शुभनारायण यादव ने बताया कि मृतक चंदन सिंह पिता जहर सिंह, उम्र करीब 58 वर्ष, निवासी मझौली मार्ग गुलौदा, थाना इंद्राना, जबलपुर के रहने वाले थे.
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है.मृतक के बेटे रंजीत सिंह ने बताया कि पिताजी पौड़ी में जमीनी जुताई करने गए थे.लौटते समय बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएस 2118 सहित सड़क किनारे घायल हालत में पड़े मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे थे.
