बैकुण्ठपुर क्षेत्र में चंदन चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन जगहों से कीमती पेड़ काटकर हुए फरार

रीवा, रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचूर और पटना में बीती रात चंदन चोरों के एक सक्रिय गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रातों-रात तीन अलग-अलग घरों के अहाते से कीमती चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए।सुबह जब गृहस्वामियों की आंख खुली, तो कटे हुए पेड़ देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय बैकुण्ठपुर थाना पुलिस को दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया है।

पहली घटना ग्राम कचूर निवासी सर्वेंद्र द्विवेदी के घर हुई, जिनके परिसर से चंदन का एक पूरा पेड़ काट लिया। वहीं पास में मौजूद दूसरे चंदन के पेड़ को भी नीचे से काटने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अधूरा रह गया। इसी तरह कचूर निवासी सुग्रीव पांडे के घर के पास से भी चोरों ने एक कीमती चंदन का पेड़ कटर से काटकर पार कर दिया।ऐसी ही तीसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटना में भी हुयी जहा, चोरों ने शिवनाथ गुप्ता के यहां धावा बोलकर एक और चंदन का पेड़ काट लिया।

इस तरह से एक ही रात मे तीन अलग अलग जगहों मे हुयी चोरी की इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ साल पहले भी इसी तरह चंदन चोरों के गिरोह ने क्षेत्र में आतंक मचाया था और एक ही रात में पांच चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। पुरानी घटनाओं से सबक न लेने और क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बैकुण्ठपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदेहियों से पूछताछ की तैयारी में है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और इस अंतरराज्यीय या स्थानीय चंदन चोर गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए।

Next Post

सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने पार किए गैस सिलेंडर और राशन, बच्चों की किताबें भी ले गए

Wed Sep 16 , 2026
रीवा, रीवा जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की अब चोरों ने शिक्षा के मंदिर और नौनिहालों के निवाले पर भी डाका डालना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तिलखन नेबुहा टोला से सामने आया है, जहां चोरों ने एक शासकीय प्राथमिक स्कूल […]

You May Like