इटारसी मंडी में गेहूं-चना खरीदी का शुभारंभ, तौल कांटों का पूजन कर शुरू हुई प्रक्रिया

इटारसी। कृषि उपज मंडी इटारसी में आज शासकीय उपार्जन केंद्रों पर गेहूं और चना खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तौल कांटों का पूजन-अर्चन कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में तेराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी नीलेश शर्मा तथा मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने संयुक्त रूप से पूजन कर तीनों उपार्जन केंद्रों का शुभारंभ किया।

इस दौरान फूड इंस्पेक्टर जुबेर काजी, नान प्रभारी गणेश शुक्ला, सहकारिता निरीक्षक श्री शर्मा, समिति प्रबंधक किशोर पटेल सहित मंडी से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक मौजूद रहे।

खरीदी शुरू होने पर उपार्जन केंद्र पर सबसे पहले उपज बेचने पहुंचे किसान का स्वागत भी किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्था का निरीक्षण कर किसानों को सुचारू और पारदर्शी खरीदी का भरोसा दिलाया।

Next Post

खराब निर्माण देख भड़के कलेक्टर,एसडीएम कार्यालय की निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

Thu Apr 9 , 2026
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने लवकुशनगर के शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में बैठकर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से अपील करते […]

You May Like