खराब निर्माण देख भड़के कलेक्टर,एसडीएम कार्यालय की निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने लवकुशनगर के शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में बैठकर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं, यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लवकुशनगर में बनाए गए नवीन एसडीएम कार्यालय का भी जायजा लिया। यहां निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और दीवारों में दरारें पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और संबंधित इंजीनियर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य को एक माह के भीतर पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने नल, बिजली कनेक्शन, फायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही परिसर के ग्राउंड के समतलीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

टीईटी परीक्षा के संबंध में विधायक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Thu Apr 9 , 2026
. इटारसी। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर टीईटी परीक्षा के संबंध में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान के क्रम में आज मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, विधानसभा होशंगाबाद को टीईटी परीक्षा निरस्त करने संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन […]

You May Like