.
इटारसी। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर टीईटी परीक्षा के संबंध में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान के
क्रम में आज मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, विधानसभा होशंगाबाद को टीईटी परीक्षा निरस्त करने संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से संघ ने टीईटी परीक्षा से संबंधित समस्याओं एवं शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उचित निराकरण की मांग की।
इस अवसर पर के.के. मालवीय (संभागीय अध्यक्ष), नवीन पटेल (जिला संगठन मंत्री), मालक पटेल (जिला अध्यक्ष), कोमल सिंह कुर्मी (जिला सह संगठन मंत्री), अशोक रत्नाकर (जिला उपाध्यक्ष), बलराम यादव (तहसील अध्यक्ष), अतुल दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष ), सुखदेव वारसकर (तहसील कोषाध्यक्ष), एस.आर. पटेल एवं उत्तम कुमार दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
