मुख्यमंत्री को घेरने जा रहे कांग्रेसियो ने तोड़े बैरीकेट्स, हजारो की गिरफ्तारी

रीवा।मऊगंज क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं जिसमें किसानो की खाद विशेष रूप से को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का घेराव करने काफिला निकला.

हनुमना से हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बहुती जा रहे थे. जहा बहुती मोड़ के पास पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर रोकने का प्रयास किया. लेकिन कांग्रेसियो की भारी संख्या को पुलिस नही रोक पाई और बैरीकेट्स तोड़ कर सभी आगे निकल गये. गाड़ी के ऊपर माइक लेकर सुखेन्द्र सिंह बन्ना बैठे थे और उन्होने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि हम क्षेत्र की समस्या से अवगत कराने मुख्यमंत्री के पास जा रहे है, बैरीकेट्स तोडऩे के बाद कांग्रेसी एक किलो मीटर आगे तक बढ़े, उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक कर समझाइश दी और कहा कि आप की समस्याएं मुख्यमंत्री तक रखी जायेगी. जिसके बाद पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जिलाध्यक्ष हरीलाल कोल, पूर्व अध्यक्ष पद्मेश गौतम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, रामबहादुर तिवारी, नृपेंद्र सिंह सहित हजारो कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी. शाम को छोड़ा दिया गया.

Next Post

पिकअप की टक्कर से बाईक सवार दो युवको की मौत

Sun Sep 7 , 2025
सिंगरौली।पुलिस चौकी बरका क्षेत्र के धौहनी कटरा जंगल जंगल में आज मोटरसाइकिल सवार तीन युवको को एक बेकाबू पिकअप वाहन के चालक ने रविवार की शाम करीब 4:30 बजे टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल में सवार तीन में दो युवको की मौत हो गई। वहीं एक सवारी गंभीर रूप से […]

You May Like