इंदौर: सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) बिजासन कैंपस में बैच नंबर 205 के नव आरक्षकों (ट्रेडमैन) की दीक्षांत परेड शुरू होने जा रही है। परेड स्थल पर जवानों की टुकड़ियाँ पूरी तरह तैयार हैं। कुछ ही देर में मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक (IG) सीएसडब्ल्यूटी एवं एसटीसी, बीएसएफ परेड का निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रम के बाद नव आरक्षक डम्बल शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। पूरे कैंपस में जोश और अनुशासन का अद्भुत माहौल है, जहां अधिकारी, जवान और उनके परिजन उत्साह और गर्व से भरे दिखाई दे रहे हैं।
