आईटी सेक्टर के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार

मुंबई, 03 जून (वार्ता) आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत टूट गया। बीएसई का सेंसेक्स 303.67 अंक (0.41 प्रतिशत) टूटकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत नीचे 23,405.60 अंक पर रहा। बाजार पर आज सुबह के समय ज्यादा दबाव था। दोपहर तक सेंसेक्स 1,157 अंक लुढ़कर 73,492.60 अंक तक उतर गया था। इसके बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में हुई लिवाली ने इसे 74,515.65 अंक तक चढ़ने में मदद की, हालांकि यह कभी हरे निशान में नहीं पहुंच सका।

आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली से टीसीएस ने बीएसई में सबसे अधिक 8.43 प्रतिशत का नुकसान उठाया। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 5.25 प्रतिशत और इंफोसिस का 3.82 प्रतिशत गिर गया। आईटीसी में 2.21 फीसदी, इटरनल में 1.48 फीसदी और एलएंडटी में 1.19 फीसदी की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नीचे बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.43 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.13, इंडिगो का 1.04 और पावरग्रिड का 1.01 प्रतिशत मजबूत हुआ। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर रहे।
वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.56 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.11 प्रतिशत लुढ़क गया।

आईटी निफ्टी सूचकांक 5.57 प्रतिशत लुढ़क गया। एफएमसीजी, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अधिक गिरावट रही। बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गयी, विशेषकर सार्वजनिक बैंकों में। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक भी ऊपर रहे। एनएसई में जिन 3,402 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,915 के शेयर गिरकर और 1,379 के बढ़त के साथ बंद हुए। अन्य 108 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्ति रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान में निक्केई 2.50 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.56 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.98 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत नीचे था।

.....

Next Post

विश्व साइकिल दिवस: साइकिल को टिकाऊ परिवहन योजना के साथ मजबूती से जोड़ने का शानदार उदाहरण है ताइवान

Wed Jun 3 , 2026
ताइपे, 03 जून (वार्ता) कारों, उड़ानों और स्मार्टफोन के इस दौर में साइकिल को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन अब इसे टिकाऊ एवं पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के रूप में फिर से केंद्र में लाया जा रहा है तथा साइकिल चलाने के इस बड़े बदलाव का सबसे बेहतरीन […]

You May Like