भजनलाल ने जैसलमेर जिले में बस हादसे के घटनास्थल का किया दौरा

जयपुर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर जिले में हुए बस हादसे के बाद मंगलवार रात जैसलमेर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और हादसे में नष्ट हुई बस क़ा निरीक्षण किया।

श्री शर्मा ने सेना के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा इस हादसे में की गई मदद एंव सहायता के लिए सभी का आभार जताया हैं। इस दौरान पोकरण के विधायक प्रताप पूरी एवं विधायक सांग सिंह भाटी तथा प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद श्री शर्मा घायलों से मिलने के लिए जोधपुर पहंचेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता एवं दुखांतिका के कारण बुधवार बिहार के पटना में चुनाव प्रचार का अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

Next Post

जैसलमेर जिले में थईयात गांव के पास हुए बस हादसे में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Wed Oct 15 , 2025
जैसलमेर (वार्ता) राजस्थान के जैसलमेर जिले में थईयात गांव के पास जोधपुर जा रही बस में मंगलवार अपराह्न अचानक आग लग जाने से 20 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 झुलस गये। विधायक महंत प्रताप पूरी ने देर रात मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस […]

You May Like