पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित शुक्ल के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें राज्य के विकास का मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

Next Post

जंगल में 15 साल के लड़के के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sat Aug 2 , 2025
ग्वालियर:तिघरा थाना इलाके में बिठौली के जंगल में एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत की गई। पीड़ित लड़के के मुताबिक गांव के ही रहने वाले तीन युवक उसे जंगल में ले गए थे जहां उसके साथ तीनों ने सामूहिक कुकर्म किया। वो चीखता-चिल्लाता रहा, छोड़ देने की […]

You May Like