जंगल में 15 साल के लड़के के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ग्वालियर:तिघरा थाना इलाके में बिठौली के जंगल में एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत की गई। पीड़ित लड़के के मुताबिक गांव के ही रहने वाले तीन युवक उसे जंगल में ले गए थे जहां उसके साथ तीनों ने सामूहिक कुकर्म किया। वो चीखता-चिल्लाता रहा, छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन तीनों युवकों का दिल पसीजा और तीनों युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने कुकर्म करते वक्त वीडियो भी बनाया है ।

हैवानियत का शिकार होने के बाद पीड़ित किसी तरह वापस अपने घर पहुंचा और परिजन को जंगल में हुई पूरी घटना बताई जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पीड़ित के गांव के ही रहने वाले है। शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और कुकर्म का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल तिघरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

स्मार्ट मीटर पर फैलाई जा रही अफवाहों से न घबराएं, उपभोक्ताओं को हैं इससे लाभ

Sat Aug 2 , 2025
बालाघाट:स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट या मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कोई रोक या आदेश नहीं दिया है। यह अफवाह कि स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, पूरी तरह भ्रामक और झूठी है। बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर योजना के तहत लगाए जा रहे हैं और […]

You May Like