
ग्वालियर। शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस भवन पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों मनीषा रावत, ज्योति बाथम, वीणा भारद्वाज, शांति कुशवाहा, संजना राजावत, माधवी नरवरिया, मिथलेश यादव, रानू शर्मा, उषा मगरैया, रचना कुशवाहा, मुन्नी अगरैया का हार-फूल मालाओं से स्वागत कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मान किया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह अवसर केवल स्वागत का नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने का कार्य किया है। आज जब देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हो रहा है, तब महिला कांग्रेस की यह नई टीम जन-जन की आवाज बनकर संघर्ष को और मजबूत करेगी। देश में महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। ऐसे समय में महिला कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जमीनी स्तर पर जनता की आवाज बनें और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें। हम सब मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर संजय सिंह राठौर, रामनरेश परमार, देवेन्द्र चौहान, कुलदीप कौरव एड, महादेव अपोरिया, भूपेन्द्र तौमर, तरूण यादव, आशा माहौर, संजीव दीक्षित, एन.के. सिसोदिया, आशुतोष शर्मा, राहुल भदौरिया सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।
