इंदौर, 27 अप्रैल (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 300 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97200 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97700 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 98200 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 98500 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 100000 नीचे में 96300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 99000 तथा नीचे 96300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3317 डॉलर तथा चांदी 3302 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
