चलती सडक़ पर लूट

जबलपुर:गोरखपुर थाना अंतर्गत दशमेश द्वार के पास विजयनगर स्थित क्रोमा कंपनी में काम करने वाले एक युवक से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस वक्त मोबाइल छीन लिया, जब वह राह चलते अपने भाई को ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था।पुलिस के मुताबिक आकाश साहा (24) निवासी गुरुद्वारा के पीछे, मदनमहल क्रोमा कंपनी विजयनगर में प्राइवेट जॉब करता है, जिसे कंपनी की ओर से एप्पल आईफोन 13 प्रदान किया गया था। बीती रात लगभग 10:40 बजे की है।

आकाश अपने ऑफिस से पैदल कृपाल चौक की ओर जा रहा था। जब वह दशमेश द्वार गुरुद्वारा के आगे अशोका अपार्टमेंट के पास पहुँचा और अपने भाई समीर को मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहा था, तभी पीछे से काले रंग की एक्सिस पर सवार दो युवक आए। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से आकाश के हाथ से आईफोन झपटा और तेज रफ्तार में कृपाल चौक की तरफ भाग निकले।

Next Post

केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा नया ओवरब्रिज, सांसद- महापौर ने किया भूमि पूजन

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर वर्षों से लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। यहां बनने वाले नए ओवरब्रिज का भूमि पूजन सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मालिनी गौड़ द्वारा विधिवत रूप से किया गया। यह ओवरब्रिज […]

You May Like