
आलीराजपुर । जिले की बेटी वेदिका महेश पटेल ने राइफल शूटिंग में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वेदिका का 10 मीटर एवं 50 मीटर राइफल शूटिंग (सब जूनियर/यूथ वर्ग) में इंडिया टीम ट्रायल के लिए चयन हुआ है। 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब वेदिका पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह सहित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और कहा कि आदिवासी बाहुल्य जिले आलीराजपुर के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के लिए प्रेरित कर रहे है।उक्त जानकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी द्वारा दी गई।
