रोबोटिक डॉग पर घिरा विश्वविद्यालय, इनोवेशन बनाम इंपोर्टेड टेक पर विवाद के बाद खाली करा पैवेलियन

नई दिल्ली। एक तकनीकी समिट में रोबोटिक डॉग की प्रदर्शनी ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इसे लेकर दावे और हकीकत में अंतर सामने आ गया। Galgotias University ने अपने पवेलियन में ओरायन नाम से एक रोबोटिक डॉग प्रस्तुत किया था, जिसे शुरुआती जानकारी में संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की उपलब्धि बताया गया।

हालांकि कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही तस्वीर बदल गई। जांच-पड़ताल में पता चला कि प्रदर्शित रोबोट वास्तव में चीनी कंपनी Unitree Robotics का बाजार में उपलब्ध मॉडल Unitree Go2 है, जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या विदेशी तकनीक को संस्थान की स्वदेशी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया।

मामला बढ़ने पर समिट के आयोजकों ने विश्वविद्यालय को अपना पवेलियन खाली करने के निर्देश दिए, जिसके बाद आज उसे पैवेलियन खाली कर जाना पड़ा। विवाद गहराने के बीच विश्वविद्यालय ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि रोबोट को उनके आधिकारिक आविष्कार के रूप में पेश नहीं किया गया था, बल्कि यह छात्रों की प्रयोगात्मक पढ़ाई और लैब रिसर्च के लिए खरीदा गया उपकरण है। संस्थान का तर्क रहा कि शुरुआती जानकारी साझा करने में हुई गलतफहमी ने पूरे प्रकरण को अनावश्यक विवाद में बदल दिया।

Next Post

हर घर नल-जल योजना में देरी से सलैया गांव में आक्रोश

Wed Feb 18 , 2026
सारनी। सलैया गांव में 5 वर्षों बाद भी अधूरी पाइपलाइन और पानी की टंकी ने सरकार की योजना को लगा रही पतीला। ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में प्रारंभ की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल-जल’ योजना ग्राम सलैया में कागजों […]

You May Like