मजदूर कर रहा था ब्राउन शुगर की तस्करी

इंदौर:मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत क्राईम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से करीब 12.70 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक जप्त की गई.एडिशनल डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम एमआर- 4 रोड स्थित राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्धों की जांच कर रही थी, तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा.

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया निवासी इंदौर बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर मिली. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और आठवीं तक पढ़ा है. नशे का आदी होने के कारण वह सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था, ताकि अवैध कमाई कर सके.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पहले से भी करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं. जप्त किए गए मादक पदार्थ और बाइक की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी से ब्राउन शुगर की सप्लाई चैन और अन्य शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है.

Next Post

फिर तीन जगह लगी आग, बड़ा हादसा टला

Thu Oct 23 , 2025
इंदौर: शहर में देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से तीनों जगह आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.पहली घटना एमजी रोड क्षेत्र के जेल रोड की है, जहां […]

You May Like