चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान रहा केंद्र

चंडीगढ़ 27 जून (वार्ता) चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद एहतियातन लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार आज शाम 7:08 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था और भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर मापी गई।

भूकंप का असर पंचकूला, मोहाली, गुरदासपुर सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अब तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने और दबाव बनने के कारण ऊर्जा का अचानक उत्सर्जन होता है, जिससे भूकंप आता है।

 

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की शाहदत को पहले भी दी गयी थी मान्यता : सेना

Sat Jun 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे विवाद पर रक्षा मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद अब सेना ने भी सफाई दी है और कहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब इन सैनिकों की शाहदत को […]

You May Like