पिता के सपने को पूरा करने के लिये इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर फ़िल्म बनायी : ओम राउत

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने फिल्मकार ओम राउत का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिये इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर फ़िल्म बनायी है।

70 और 80 के दशक की मुंबई की संकरी गलियों में, जब कुख्यात ‘स्विमसूट किलर’ तिहाड़ जेल से फरार हो जाता है, तो एक जांबाज़ पुलिस अफसर उसे पकड़ने की ठान लेता है। सच्ची घटना से प्रेरित यह कहानी जज़्बे और हिम्मत की है, जो एक रोमांचक बिल्ली-चूहे के खेल में बदल जाती है। नेटफ्लिक्स की नई क्विर्की ड्रामा ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ 05 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।इस फ़िल्म में बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे की भूमिका में हैं, वहीं जिम सारभ चालाक ठग और कुख्यात “स्विमसूट किलर” कार्ल भोजराज का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन और लेखन चिन्मय डी. मांडलेकर ने किया है। इसके साथ भालचंद्र कदम, सचिन केदकर, गिरीजा ओक और हरीश दूधाडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माता ओम राउत ने कहा, इंस्पेक्टर ज़ेंडे की कहानी ऐसी है जिसे देखा जाना चाहिए, याद रखा जाना चाहिए और सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यह एक बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक केस की कहानी है, और सबसे अहम बात ,यह मेरे पिता का सपना था कि इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर एक फ़िल्म बने। नेटफ्लिक्स के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना एक शानदार सफर रहा है।

निर्माता जय शेवकरमणि ने कहा, , नेटफ्लिक्स का जज़्बा है ऐसे अनोखे और सच्चे किरदारों की कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना। इंस्पेक्टर ज़ेंडे एक ऐसा ही हीरो है, जिसकी कहानी लोगों को ज़रूर देखनी चाहिए।

Next Post

माताओं से बच्चों को संस्कार देने का आह्वान

Fri Aug 8 , 2025
इंदौर: विधानसभा-1 के बाबा श्री गार्डन में आयोजित भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माताओं-बहनों से बच्चों को संस्कार देने का आग्रह किया, ताकि वे समाज की विकृतियों और लव जिहाद से दूर रहें। उन्होंने बताया कि बचपन में धार्मिक ग्रंथ और प्रार्थनाएं सिखाने […]

You May Like

मनोरंजन