लगातार बारिश से शुजालपुर तरबतर, नदियों का जलस्तर बढ़ा

शुजालपुर, शुजालपुर क्षेत्र में बीती रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा. सुबह से रुक-रुककर बारिश होने से शहर सहित आसपास के गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ. लगातार बारिश के चलते शहर की कुछ सडक़ों और गलियों में पानी भर गया, वहीं कुछ शैक्षणिक संस्थानों के खुले परिसरों में भी जलभराव की स्थिति बनी. हालांकि मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.

लगातार हो रही बारिश का असर क्षेत्र के नदी-नालों और जलस्रोतों पर भी दिखाई देने लगा है. नगर के मध्य से गुजरने वाली जमधड़ नदी के साथ नेवज नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. जमधड़ नदी सिटी क्षेत्र में शाम को छोटे पूल के उपर से बह रही थी. क्षेत्र के जलाशयों में पानी की आवक बढऩे से जलसंग्रहण की स्थिति बेहतर हुई है. वहीं बारिश से भूमिगत जलस्तर में भी सुधार की उम्मीद जगी है. लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फ सलों को पर्याप्त नमी मिल रही है. किसानों के अनुसार वर्तमान बारिश सोयाबीन सहित अन्य फ सलों के लिए लाभदायक है. खेतों में नमी बढऩे से फ सलों की बढ़वार को फायदा मिलने की उम्मीद है.

बारिश का आंकडा 26 इंच पार पहुंचा

जिला भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय की 4 सितंबर की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई है. मिली जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक शुजालपुर में 30 मिमी तथा कालापीपल में 40 मिमी बारिश हुई. चालू मानसून में अब तक शुजालपुर तहसील में 650 मिमी, कालापीपल में 683 मिमी, गुलाना में 598 मिमी, पोलायकलां में 509 मिमी तथा अवंतिपुर बडोदिया में 472 मिमी बारिश दर्ज की गई है. बीती रात हुई बारिश के बाद इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी हुई है, लगातार बारिश से क्षेत्र के जलाशयों में पानी की आवक बढ़ रही है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढऩे लगा है.

Next Post

कुंडलिया डैम हुआ लबालब, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Fri Sep 4 , 2026
नलखेड़ा, लंबे इंतजार के बाद इस बार मानसून की अच्छी बारिश ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है. लगातार हुई बारिश से कुंडलिया डैम में पानी की भरपूर आवक हुई और बांध लबालब हो गया. डैम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के पानी को लेकर […]

You May Like