उत्तरकाशी 10 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में रविवार, सोमवार रात्रि भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड मापी गई है। इस दौरान, किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोमवार 10 अगस्त 01:21:34 बजे, 30.831 उत्तरी देशांतर, 78.230 पूर्व, में उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के राजगढ़ के जंगलों में 10 किमी गहराई पर इस भूकम्प का केंद्र पाया गया। जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र पर जनपद की समस्त तहसीलों से प्राप्त सूचना अनुसार तहसील पुरोला, मोरी बडकोट, चिन्यालीसौड़ आदि तहसीलों मे भूकंप के हल्के झटके महसूस करने की सूचना प्राप्त की गई है। वर्तमान समय में किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई क्षति की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
