खुद पानी पीकर कलेक्टर-निगमायुक्त ने जांची गुणवत्ता

शहरवासियों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने का किया दावा

जबलपुर: शहर के नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रमनगरा, भोंगाद्वार और गौर नदी स्थित जल शोधन संयंत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि स्वयं पानी पीकर उसकी शुद्धता को परखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और निगमायुक्त ने अपनी उपस्थिति में पेयजल की लैब टेस्टिंग करवाई। पानी के विभिन्न मानकों की जांच के बाद रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में की जा रही जल आपूर्ति पूरी तरह से पीने योग्य और मानक स्तर की है।
‘शुद्धता में न हो कोई समझौता: कलेक्टर
स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल की शुद्धता की डेली जांच सुनिश्चित की जाए। जल स्रोतों और पाइपलाइन में किसी भी प्रकार के लीकेज या प्रदूषण की संभावना को तुरंत खत्म किया जाए। मौके पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया, उपयंत्री मंसूरी और शमीम खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के ओल्ड कैंपियन मैदान में भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 31वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

You May Like