मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के ओल्ड कैंपियन मैदान में भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 31वें इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने खेल पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के प्रचार-प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत हुई।

Next Post

खजुराहो-पन्ना मार्ग पर यात्री बस पलटी, 20 यात्री घायल

Sun Jan 4 , 2026
छतरपुर: खजुराहो रेलवे स्टेशन से पन्ना जा रही एक यात्री बस रविवार सुबह बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बमीठा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।रविवार सुबह करीब 11 बजे खजुराहो से पन्ना की ओर जा रही यात्री […]

You May Like