खंडवा स्टेशन का होगा कायाकल्प, 346 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्टेशन

खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। रेल विभाग अभी टिकट, बैंकिंग, रिजर्वेशन और ऑफिस की अस्थाई शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। नए स्टेशन की कार्य योजना को लेकर भुसावल मंडल से गति शक्ति यूनिट के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश मीणा, सीनियर डीसीएम अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी खंडवा पहुंचे।

नर्मदा रेस्ट हाउस में अधिकारियों ने खंडवा स्टेशन री-डेवलपमेंट का प्रेजेंटेशन दिया।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा स्टेशन का पहला फेस 90 करोड़ की लागत से बनेगा, इसके बाद 2 अन्य फेस बनेंगे। इस मौके पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेलवे स्टेशन के विश्राम गृह में 2 घंटे बैठकर प्रोजेक्ट को समझा और रेलवे अधिकारियों को सिंहस्थ के पूर्व इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।सांसद पाटिल ने खंडवा की पहचान ओंकारेश्वर, दादाजी धूनीवाले मंदिर और किशोर दा को डिजाइन के अनुसार स्टेशन के एलिवेशन में शामिल करने सहित गुणवत्ता से काम करने की बात कही।प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से स्वीकृत खंडवा रेलवे स्टेशन आधुनिक रूप लेगा। लगभग 346 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन पर निर्माण कार्य होना है, जिसके प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 2 साल में पहले फेस का 4 मंजिला आधुनिक फ्रंट स्टेशन का काम पूरा होगा। 12 मीटर चौड़ा एफओबी बनेगा, जिस पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे।इस मौके पर सांसद पाटिल, एडीआरएम मुकेश मीणा, सीनियर डीसीएम अजय कुमार, एडीईएन एच.ओ. मीणा सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, चंद्रेश पचौरी, सोनी आदि मौजूद थे।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के जहाजों को प्रतिबंधों से छूट, दवाओं की आपूर्ति सुगम बनाना उद्देश्य: ईरानी सांसद

Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंधों से भारत, इराक, कतर और चीन के जहाजों को छूट दी है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य […]

You May Like