अपराजिता और अलंकृता जुड़वा बहनों ने बनाया कीर्तिमान

जबलपुर। चार वर्षीय जुड़वा बहिन अपराजिता और अलंकृता ने जयपुर में आयोजित इंडियाज बिगेस्ट टीवी रियलिटी शो के इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 8 के ग्रैंड फिनाले किड्स कैटेगरी के अंतर्गत सफलता अर्जित की। अलंकृता ने अपने नाम के अनुरूप श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप का खिताब जीता तो वहीं दूसरी ओर अपराजिता ने अपने नाम का अर्थ सदा विजयी होने वाली बताते हुए थर्ड रनर अप का खिताब जीता। दोनों बहिनों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विविध अंचलों से बच्चों से लेकर तमाम प्रतियोगी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विजयी होने के बाद जब पूछा गया कि बड़ी होकर क्या बनना है तो अलंकृता ने कहा साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। वहीं अपराजिता ने कहा कि वह सौंदर्य के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है। जुड़वा बहिनें अक्षित गौतम एवं डॉ. शिवानी गौतम की पुत्रियां हैं।

Next Post

मंत्री डॉ. शाह ने की छात्रावास व्यवस्था पर चर्चा 

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर। प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जबलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों से जनजातीय कार्य से संबंधित आवश्यक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से छात्रावास व्यवस्था और स्वरोजगार के गतिविधियों के संबंध में […]

You May Like