चेन्नई से कप सीरप का मटेरियल सप्लाई करने वाला एसआईटी की गिरफ्त में

छिंदवाड़ा। कप सीरप कांड की गहन जांच में जुटी एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चेन्नई से श्री सन फ़ार्मा कंपनी को कप सीरप तैयार करने में उपयोग होने वाला मटेरियल सप्लाई करने वाले शैलेश पांड्या को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। अब रिमांड अवधि में एसआईटी सप्लाई चैन, मटेरियल के स्रोत, गुणवत्ता में गड़बड़ी और संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका से जुड़े कई अहम सवालों पर पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार, टीम इस बात की जांच में लगी है कि क्या सप्लाई किए गए मटेरियल की क्वालिटी रिपोर्ट में हेराफेरी की गई थी और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य राज्यों के सप्लायर भी शामिल हैं। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि शैलेश पांड्या से पूछताछ के दौरान कप सीरप कांड से जुड़े कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Next Post

डीपी वर्ल्ड ने उभरते स्टार अभिषेक शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) ग्लोबल स्मार्ट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के लीडिंग प्रोवाइडर डीपी वर्ल्ड ने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस घोषणा के साथ वह क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और ग्लोबल गोल्फ स्टार टॉमी फ्लीटवुड के साथ डीपी वर्ल्ड के बढ़ते स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो में […]

You May Like