5 रुपये में मिलेगा कृषि बिजली कनेक्शन, किसानों को बड़ी राहत

जबलपुर:मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए पाँच हॉर्स पॉवर तक के ऑनलाइन स्थाई कृषि विद्युत कनेक्शन के आवेदन शुल्क को 2,500 रुपये से घटाकर मात्र 5 रुपये कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह सुविधा उन मामलों में लागू होगी, जहाँ विद्युत लाइन विस्तार की आवश्यकता नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) ने बताया कि पहले किसानों से ऑनलाइन आवेदन के लिए 2,500 रुपये पंजीयन शुल्क एवं सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराए जाते थे।

अब नए निर्णय के तहत उपभोक्ता द्वारा स्थापित सर्विस लाइन की सुरक्षा नियमों के अनुरूप जांच के बाद मात्र 5 रुपये में आवेदन स्वीकार किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष सुरक्षा निधि की राशि प्रथम विद्युत बिल में समायोजित कर ली जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थाई कृषि पंप संयोजन की प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

Next Post

भगोरियाः रंग, उमंग और अपनापन का आदिवासी उत्सव 24 फ़रवरी से

Tue Feb 17 , 2026
कैलाश मित्तल  इंदौर:निमाड़-मालवा अंचल की धरती पर एक बार फिर जीवंत आदिवासी पर्व भगोरिया की आहट सुनाई देने लगी है. अलीराजपुर, झाबुआ , बड़वानी धार जिले में पूरे एक सप्ताह तक अलग-अलग गांवों में लगने वाले हाट-बाज़ार इस उत्सव की रौनक से भर उठते हैं. जिस दिन जिस गांव में […]

You May Like

मनोरंजन