भूपेंद्र यादव ने दो नर गोडावण को जैसलमेर के वन्य क्षेत्र में छोड़ा

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) को वन्य क्षेत्र में छोड़ा।

मंत्रालय के अनुसार यह कदम ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण और उनकी आबादी बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। दोनों पक्षियों को संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया था।

इस अवसर पर मंत्री ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड देश की अत्यंत संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों में शामिल है और राजस्थान इसके प्रमुख प्राकृतिक आवासों में से एक है।

Next Post

भारत की आर्थिक ग्रोथ की दुनिया में तारीफ, लेकिन RBI गवर्नर ने गिनाए कुछ बड़े खतरे

Sun Oct 4 , 2026
  मुंबई, कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2026 में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5 बड़े खतरों की चेतावनी दी। इसके बावजूद भारत के पास विकास के अवसर बने हुए हैं। नई दिल्ली में आयोजित 5वें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2026 में वैश्विक विशेषज्ञों ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना […]

You May Like