ग्वालियर में अटल म्यूजियम का भी शुभारंभ करेंगे अमित शाह

ग्वालियर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिंसबर को ग्वालियर के दौरे पर हैं। इस दिन गृह मंत्री महाराज बाड़ा स्थित गोरखी स्कूल में तीन साल पहले बनकर तैयार अटल म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री इस म्यूजियम को देखने के लिए पहुंच सकते हैं, क्योंकि उनका अटलजी के पैतृक निवास जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

औद्योगिक म्यूजियम का भी लोकार्पण होने की संभावना
अटल म्यूजियम के साथ ही शासकीय प्रेस बिल्डिंग में तैयार किए गए औद्योगिक म्यूजियम का भी लोकार्पण होने की संभावना है, क्योंकि ये म्यूजियम भी बनकर तैयार है और इसके संचालन-संधारण की एजेंसी भी फाइनल कर ली गई है। स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के माध्यम से लोकार्पण वाले प्रोजेक्टों में दोनों म्यूजियम का प्रस्ताव भेजा गया था।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये में अटल म्यूजियम को तैयार कराया गया था।

वर्ष 2022 में ये म्यूजियम बनकर तैयार हो गया था, लेकिन अभी तक इसका विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। अटलजी की यादों को समर्पित इस म्यूजियम में उनसे जुड़ी कई वस्तुएं रखी हुई हैं। म्यूजियम में अटलजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती गैलरियों में फोटो गैलरी, काव्य गैलरी, साइंस गैलरी, डार्क रूम गैलरी सहित विभिन्न गैलरियों का समावेश किया गया है। इनके माध्यम से अटलजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

Next Post

अमित शाह के आने से पहले रातो-रात बन गई सड़कें, कांग्रेस विधायक का तंज

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से पहले धूल उड़ाती और ऊबड़-खाबड़ सड़कों का कायाकल्प हो गया। हालांकि, जहां-जहां शाह का मूवमेंट होगा, अभी तो उन्हीं इलाकों में सड़कें बनी हैं। अमित शाह के आने से पहले सड़क निर्माण किया जा रहा है। अब कांग्रेस इस पर तंज […]

You May Like