
भोपाल। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और सेवा संकल्प को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। पखवाड़े की शुरुआत अस्पतालों में चिकित्सा शिविर से होगी, जिसे प्रधानमंत्री लाइव संबोधित करेंगे। इसी दिन रक्तदान शिविर पंजीयन, प्रदर्शनी, गोष्ठी और डाक्यूमेंट्री का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री अपना जन्मदिवस धार जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान से मनाएंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि और कार्यक्रम होंगे। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी होंगे। 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता व खादी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प और रिफॉर्म जीएसटी अभियान भी चलेंगे।
