तेज आंधी,पेड़ और पत्रे उड़े , बत्ती गुल

नव भारत न्यूज

इंदौर। आज शाम शहर में अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हवा चली। हवा की स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई। आंधी तूफान में शहर के कई हिस्सों में बत्ती गुल हो गई। निगम अनुमति से लगे छांव के स्ट्रक्चर लटक गए। कई स्थानों पर होर्डिंग और घर दुकान की बोर्ड और चद्दरें उड़ गई।

 

आज शाम शहर में 6 बजे से अचानक तेज आंधी तूफान आया। हवा की गति इतनी तेज थी कि शहर की सड़के पेड़ों और अन्य कचरे से पट गई। हवा में 40 से 50 फीट ऊंचाई के गुबार देखे गए। कई मिनिटों के लिए वाहन चालक सड़क पर ही रुक गए। हवा के वेग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 55 किलोमीटर की रफ्तार से एक घंटे तक आंधी तूफान पूरे शहर में बना रहा।

 

इस दौरान शहर की अधिकाश सड़को पर यातायात जाम हो गया। वाहनों की कतारे लग गई। शहर के कई इलाकों और शादी ब्याह वाले मैदानों में टेंट तंबू उड़ गए। मैरिज गार्डनो में कारपेट से लेकर स्टेज पर लगे समान उड़ गए। कई क्षेत्रों में पेड़ और पेड़ की बड़ी डालियां गिर गई। शहर के कई इलाकों में होर्डिंग्स फट गए और उनका प्लास्टिक मैटेरियल हवा में लहराता नजर आया।

 

आंधी तूफान के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में बत्ती गुल हो गई। बिजली नहीं होने के चलते उमस के कारण जनता परेशान हुई। बताया जाता है कि कई इलाकों में बिजली 45 मिनट से डेढ़ घंटे तक गुल रही।

 

नगर निगम ने शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थानों और कंपनियों के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल प्वाइंट पर जनता को गर्मी और धूप से बच्चें के लिए छांव की व्यवस्था की थी। आज हाई कोर्ट चौराहे पर छांव के लिए लगाया स्ट्रक्चर तूफान की वजह से लटक गया। इस कारण हाई कोर्ट चौराहे पर जाम की स्थिति बनी।

यही हाल एलआईजी चौराहे पर मोरिया सरिए द्वारा लगाए स्ट्रक्चर के फ्लेक्स के परचक्खे उड़ गए । फ्लेक्स का पाइप बीच सड़क में लटक रहा था।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि क्यूबो न्यूमस हवा है। यह माधप्रदेश से लेकर केरल तक एक टफ लाइन बनी हुई है, इसके कारण हवा चल रही है। इंदौर में पिछले दो तीन दिन से रोज हवा चल रही है। आज हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने कारण ऐसा हुआ है। आगामी दो तीन दिन तक हवा इसी तरह चलती रहेगी । कही कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। हवा में नमी है तो जरूर इंदौर के आप पास के इलाके में हल्की बारिश होना संभव है।

 

चौहान पहुंचे मौके पर

 

नगर निगम राजस्व प्रभारी निरंजनसिंह चौहान आंधी तूफान के कारण हाई कोर्ट चौराहे पर लटके छाव के स्ट्रक्चर को हटवाने स्वयं मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देकर निगम अमले के साथ यातायात डायवर्ट कराया। फिर अमले ने हवा के झूल रहे स्ट्रक्चर को हटाने की कारवाई शुरू की।

Next Post

नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी

Wed Apr 30 , 2025
जबलपुर। जालासाज ने बेरोजगार युवक को नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख रूपए हड़प लिए। अधारताल पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक प्रियांशु शर्मा 20 वर्ष पिता मुकेश शर्मा निवासी न्यू रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कॉलेज […]

You May Like