नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी

जबलपुर। जालासाज ने बेरोजगार युवक को नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख रूपए हड़प लिए। अधारताल पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक प्रियांशु शर्मा 20 वर्ष पिता मुकेश शर्मा निवासी न्यू रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कॉलेज छात्र हैं, पिता के मोबाइल पर 5 मार्च 2020 को एक मोबाइल नंबर से जॉब संबंधित मैसेज आया था जिसमेें वेतन 25000 रूपए समेत अन्य सुविधाएं देने का झांसा दिया गया। मैसेज पढऩे के बाद उसने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो मोबाइल धारक ने स्वयं को एक कंपनी का अधिकारी बताते हुए काम करने समेत वेतन, बोनस की जानकारी दी। साथ ही प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने का लालच दिया। जिस पर उसने विश्वास करते हुए उसकी बातों पर आकर 5 मई से 1अगस्त 2022 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवाकर दो लाख रूपए ले लिए, इसके बाद से जब नौकरी लगाने का बोलने पर टालमटोल करता रहा आज दिनांक तक न तो उसकी नौकरी लगी और न ही उसे पैसे वापिस लौटाए गए। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

सातवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

Wed Apr 30 , 2025
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ मंडला में गैंगरेप हुआ। दरिंदों के चंगुल से छूटकर पीडि़ता शहर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक […]

You May Like