ओंकारेश्वर की सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था से प्रभावित हुई बिहार की इन्फ्लुएंसर टीम

ओंकारेश्वर:प्रधानमंत्री सेवा संकल्प यात्रा के तहत मध्यप्रदेश प्रवास पर बिहार प्रदेश से 16 सदस्यीय इन्फ्लुएंसर टीम ओंकारेश्वर पहुंची। टीम के प्रभारी रौशन कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा मंदिर परिसर एवं दर्शन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सहायता व्यवस्था तथा दर्शन मार्ग का निरीक्षण किया। मंदिर प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की टीम के सदस्यों ने सराहना की।

इन्फ्लुएंसर टीम ने कहा कि ओंकारेश्वर में आध्यात्मिक वातावरण के साथ श्रद्धालु सुविधा और सुव्यवस्थित प्रबंधन का सुंदर समन्वय देखने को मिला। भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन एवं पवित्र नर्मदा तट के आध्यात्मिक वातावरण ने टीम के सदस्यों को विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने ओंकारेश्वर की धार्मिक महत्ता और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पुनासा एसडीएम एवं श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज वर्मा ने बिहार से आई टीम का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी सदस्यों को भगवान ओंकारेश्वर का छायाचित्र भेंट कर, प्रसाद प्रदान किया तथा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

टीम के सदस्यों ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था एवं प्रबंधन के लिए श्री पंकज वर्मा एवं मंदिर ट्रस्ट को धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ओंकारेश्वर में उपलब्ध व्यवस्थाएं उनकी तीर्थयात्रा को सहज, सुव्यवस्थित और स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Next Post

मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में से एक थे फिरोज खान, फिल्म हिट होने पर नोट गिनने के लिए रखनी पड़ी थी

Fri Sep 25 , 2026
Feroz Khan Birthday: मुंबई, भारतीय सिनेमा के सबसे स्टाइलिश एक्टर और डायरेक्टर फिरोज खान की जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी, सुपरहिट फिल्मों और उनकी अपनी खास शर्तों पर काम करने के अंदाज से जुड़े दिलचस्प किस्से। हिंदी सिनेमा की हिस्ट्री में कई बड़े सितारे आए और गए, लेकिन जो खास अंदाज […]

You May Like