सतना:मैहर वन परीक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हर्रई टटेहरा टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खेत में व्यस्क मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर की सहायता से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को बाणसागर बांध में सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया।रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक अभिषेक विश्वकर्मा, परीक्षेत्र सहायक रामनिहोर वर्मा (रामनगर) सहित अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
