सतना: जिले के थाना उचेहरा क्षेत्र अन्तगर्त खोखरा बैरियर के पास में 02 बच्चे मिले है, जो घर का रास्ता भटक गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में 20मार्च को शाम 05 :31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल उचेहरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक कौशल एवं पायलेट शिवानंद वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया की 02 बच्चे जिसमें एक बालक 5 वर्ष एवं बालिका 07 वर्ष मिलें हैं ।
डायल-112 जवानों ने दोनों बच्चो को संरक्षण में लेकर सम्बंधित थाने को सूचना दी गई। डायल-112 जवानों ने बच्चों से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बच्चों ने बताया कि मानपुर गाँव में रहते है खेलते खेलते घर से निकल कर रास्ता भटका गए । , डायल-112 जवानों ने बच्चो के बताए गाँव पहुंचे जहाँ आस पास पूछताछ करने पर बच्चों के परिजन मिले जिन्हें पहचान व सत्यापन उपरांत बच्चो को परिजन के सुपुर्द किया। परिजन से प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चे खेलते खेलते घर से दूर निकलकर घर की राह भटक गये थे।
