दमोह: सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. अनिल सुचारी बुधवार को दमोह जिले के दौरे पर रहे। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में दर्शन के बाद वे हिंडोरिया सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हाल-चाल जाना। कमिश्नर ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, सीएमएचओ डॉ आरके अठिया, हिंडोरिया सीबीएमओ डॉ अमित मौजूद रहे। इसके बाद कमिश्नर पटेरा के सतरिया अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
Next Post
हटा में कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन
Wed Jun 10 , 2026
हटा/दमोह: मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन जारी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेसी कार्यकर्ता हटा बस स्टैंड स्थित नगर पालिका मंच पर एक दिवसीय उपवास पर बैठे हैं. इस दौरान […]

You May Like
-
11 months ago
वसूली के आरोप में क्राइम ब्रांच के 4 आरक्षक निलंबित
-
1 year ago
चीयर लीडर्स के साथ विधायक का डांस वायरल
-
1 year ago
प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो
-
11 months ago
कांग्रेस का DGP को ज्ञापन: पटवारी की सुरक्षा बढ़े