कबाड़ी के गोदामों में भीषण आग, गैस सिलेंडर और गाड़ियाँ जलीं, बड़ा हादसा टला

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में शनिवार सुबह दो खुले प्लॉटों में रखे कबाड़ में आग लग गई। यह घटना मेट्रो पिलर नंबर 335, नजफगढ़ रोड के पास हुई। आग की तेज़ी से आसपास रखा सामान और गाड़ियां भी जल गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सुबह लगभग 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। कॉल को फैक्ट्री फायर के रूप में दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही स्टेशन अधिकारी अमित, और राजेंद्र और वीरेंद्र के नेतृत्व में
टीमें तुरंत मौके पर पहुंच आग को नियंत्रित करने में जुट गई। पता चला आग दो खुले प्लॉटों में फैले कबाड़ी के सामान में लगी थी।
इसमें पहले प्लॉट में रखा कबाड़ जिसमें लकड़ी के तीन ठेले (कार्ट रिक्शा) जलकर खाक हो गए।
इस दौरान दो छोटे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि कोई खतरनाक विस्फोट नहीं हुआ
वहीं दूसरे प्लॉट में पाँच अलमारियाँ, पाँच लकड़ी के ठेले और एक एसी पूरी तरह से जल गए। वहीं वहाँ खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।
इस घटना में किसी भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नियंत्रण कक्ष के अनुसार आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील वस्तु से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। जिस की जांच मोती नगर थाना पुलिस ने शुरु कर दी है।

Next Post

चार करोड़ के नशीले पदार्थ तस्करी मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Sat Sep 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की नारकोटिक्स रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत, पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के महत्वपूर्ण सदस्य और घोषित अपराधी समीर को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

Play sound