दमोह: सावन माह के पहले सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु शांति और स्नेह के साथ लाइन में लगकर जल अर्पित कर दर्शन कर रहे हैं।
सुबह 3 बजे खुले पट, हुई विशेष पूजा
मंदिर के पट सुबह 3 बजे विधि-विधान से खोले गए। इसके बाद पूजन, अर्चना और आरती संपन्न हुई। दर्शन शुरू होते ही भक्तों की कतारें लग गईं। अब तक हजारों भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। अब तक करीब 20 कावड़िए नर्मदा जल लेकर धाम पहुंच चुके हैं। उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा कावड़ियों के लिए बैरिकेडिंग और विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है। प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्थाएं की। भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पेयजल, स्वास्थ्य टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तैनात है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली जा रही हैदमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में सुबह से ही पुलिस बल मौके पर मौजूद है।व्यवस्थाओं की निगरानी एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, प्रोविजनल डीएसपी शिव कुमार, तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, रक्षित निरीक्षक आकांक्षा जोशी, महेंद्र सिंह जगेत, थाना प्रभारी पटेरा धर्मेंद्र गुर्जर, रनेह चंदन सिंह, थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, राजेंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी,सब इंस्पेक्टर बीएस हजारी, एएसआई पवन तिवारी, माधव राय, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी आशीष साहू सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल तैनात है। मंदिर प्रबंधन पंडित रामकृपाल पाठक ने अपील की है कि सभी श्रद्धालु अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन द्वारा दी गई व्यवस्थाओं का सहयोग करें।
