अंबागढ़ चौकी, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मोहला-एकटकन्हार मार्ग पर चिलमटोला एफसीआई गोदाम के पास एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दौरे पर निकले मोहला-मानपुर के विधायक इंद्रशाह मांडवी की नजर सड़क पर बेहोश पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाकर घायल युवक को अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से फॉलो वाहन में लिटाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला तक भिजवाया।
बेहोश युवक के मोबाइल पर आए कॉल से उसकी पहचान शेरपार मानपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे में युवक अनियंत्रित होकर अपनी दोपहिया से गिर गया था। गिरने के कारण उसे कदर चोटें आई कि वह अपना होश खो बैठा था।
घायल युवक के साथ शासकीय अस्पताल पहुंचे विधायक मंडावी ने चिकित्सकों को त्वरित इलाज के निर्देश दिए।
