आगामी समय में मप्र में महिला कांग्रेस का बजेगा डंका, कहा रीना बोरासी ने

ग्वालियर:मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा है कि महिला कांग्रेस की ग्वालियर से अच्छी शुरुआत हुई है। वे आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर शक्ति का प्रतीक है। महिला कांग्रेस शीघ्र ही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी।

उन्होंने कांग्रेस महिला कार्यकर्ता ज्योति सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक साहसी कार्यकर्ता है जिन्होंने गृहमंत्री को भी काले झंडे दिखाए थे। ग्वालियर में शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की महिला शक्ति कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हर पल तैयार है जिसे हम आने वाले समय में महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना डंका बजाएगी।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आज मुरैना जिले के प्रवास पर

Wed Jan 28 , 2026
मुरैना: मप्र विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज 28 जनवरी को मुरैना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रमो में शामिल होकर विकास कार्यों को समर्पित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सींगपुरा बाबा से […]

You May Like