विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आज मुरैना जिले के प्रवास पर

मुरैना: मप्र विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज 28 जनवरी को मुरैना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रमो में शामिल होकर विकास कार्यों को समर्पित करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सींगपुरा बाबा से किररयच खोद मार्ग का भूमिपूजन एवं अन्य लोकार्पण कार्यक्रम, सुनावली से कुकथरी मार्ग के भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण धीरबल का पुरा, दोपहर 3 बजे थरा से जालौनी मार्ग के भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण (कार्यक्रम स्थान : जालौनी) करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम अपने सरकारी निवास 29 रेसकोर्स रोड पर करेंगे।

Next Post

एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: कनाडिया पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक टाटा सफारी कार जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 19 लाख 50 हजार रुपए बताई है.पुलिस उपायुक्त जोन 2 कुमार प्रतीक ने बताया कि जनवरी को कनाडिया […]

You May Like