भैरुंदा। थाना भैरुंदा पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए पांच साल से लापता एक नाबालिग बालक को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया. बालक के लापता होने पर दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 21 को अमराबाई केवट निवासी राधेश्याम कॉलोनी ने था. रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र चेतन केवट 28 मई 21 से लापता है और अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे. एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित कर सतत प्रयास किए गए. मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने हरदा बस स्टैंड के पास से बालक को उसकी नानी सुशीलाबाई के पास से दबरामद किया. पूछताछ में बालक ने बताया कि मोहल्ले में हुए एक झगड़े के बाद मां की डांट से डरकर वह घर से भाग गया था और बाद में अपनी बहन एवं नानी के पास रहने लगा. पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
