गड़बड़ी मिलनेे पर उपार्जन केन्द्र निरस्त

भैरूंदा। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भैरूंदा के भादाकुई स्थित ओम साई वेयरहाउस उपार्जन केंद्र को निरस्त कर गुलरपुरा स्थित श्री ओम वेयरहाउस पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

जिन किसानों ने आगामी तारीखों के लिए इस उपार्जन केंद्र पर अपने स्लॉट बुक किए है वह तारीख यथावत रहेंगी, केवल उपार्जन केंद्र बदला गया है. यानी अब किसान ओम साईं वेयरहाउस के स्थान पर श्री ओम वेयरहाउस पर अपनी उपज विक्रय करेंगे. जांच के दौरान भादाकुई के ओम साई वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग से अधिक खरीदी एवं आगामी दिवसों के स्लॉट बुकिंग वाले कृषकों से खरीदी करने की अनियमितता पाई गई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने इस उपार्जन केंद्र को निरस्त कर स्थानांतरित कर दिया, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो. कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवीन उपार्जन केंद्र श्री ओम वेयरहाउस पर किसानों से खरीदी यथावत जारी रखी जाए, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में कोई रुकावट न हो. इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा इस अनियमितता के लिए गोदाम संचालक श्री चतरनारायण महेशवरी, कृषि विभाग की एईओ श्रीमती पायल नागर और भादाकुई सहकारी समिति के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

 

 

Next Post

एबी रोड से हटाया बीआरटीएस, आयुक्त ने किया निरीक्षण

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एबी रोड से हटाए गए बीआरटीएस बस स्टॉप एवं रेलिंग कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, सहायक यंत्री शैलेंद्र मिश्रा ओर अन्य अधिकारी उपस्थित थे.उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा संपूर्ण बीआरटीएस 11.5किमी में स्थित सभी 17 बस स्टॉप […]

You May Like