विराज माहेश्वरी के जादुई स्पेल (8 विकेट, 3 रन) और कप्तान कुश शर्मा के दोहरे शतक की बदौलत विदर्भ ने चंडीगढ़ को एक पारी और 76 रनों से रौंद दिया।
विराज माहेश्वरी की घातक गेंदबाजी और कप्तान कुश शर्मा के शानदार दोहरे शतक के दम पर विदर्भ ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंतिम लीग मुकाबले में चंडीगढ़ को एक पारी और 76 रनों से पराजित किया।
इस शानदार जीत के साथ विदर्भ ने एलीट ‘ए’ ग्रुप में 30 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और नॉकआउट चरण में प्रवेश कर विदर्भ के क्रिकेट प्रेमियों को नववर्ष की बेहतरीन सौगात दी।
