दक्षिण फिलिपींस में समुद्री हादसे में एक की मौत

मनिला, 25 मार्च (वार्ता) दक्षिण फिलीपींस के सारंगनी प्रांत के पास मंगलवार को फिलीपीन ध्वज वाले एक टगबोट ने पनामा ध्वज वाले एक जहाज को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

फिलिपन सीमा रक्षक (पीसीजी) ने यह जानकारी दी।

पीसीजी ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज सुबह मासीम के तटवर्ती जलक्षेत्र में आमने-सामने की टक्कर हुई। बचाव दल ने टगबोट के कप्तान का शव खोज निकाला है।

पीसीजी ने बताया कि खोज और बचाव दल ने अंतिम लापता चालक दल के सदस्य का पता लगाना जारी रखा है।

पीसीजी ने कहा कि उनकी जांच दल ने टगबोट में तेल रिसाव का आकलन किया था जिसमें नकरात्मक परिणाम प्राप्त हुए थे।

Next Post

इजराइली सेना ने सीरियाई ठिकानों पर सैन्य ठिकानों पर हमले का किया दावा

Tue Mar 25 , 2025
यरूशलेम 25 मार्च (वार्ता) इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सीरिया के तादमोर और टी4 स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ ही समय पहले आईडीएफ ने तादमोर और टी4 में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। पिछले साल दिसंबर की […]

You May Like